काकोरी। दुबग्गा के लीला खेड़ा गांव में शनिवार को शटरिंग कारीगर विजय कुमार (30) ने घर में फंदा लगा लिया।
विजय के साले राजू ने बताया कि जीजा का कुछ समय से ठाकुरगंज स्थित निजी अस्पताल में मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से वह आईआईएम रोड स्थित सुनहरा गांव में पत्नी स्नेहा और दो बच्चों के साथ ससुराल में रह रहे थे। बृहस्पतिवार को वह बिना बताए कहीं चले गए थे। शनिवार सुबह जीजा के लीला खेड़ा गांव स्थित मकान के पड़ोस में रहने वाले युवक को दरवाजा खुला मिला। पड़ोसी जब अंदर दाखिल हुआ तब उसे मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में विजय कुंडे से रस्सी के सहारे लटके मिले। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि विजय की पत्नी ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।