फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जल जीवन मिशन में शानदार काम, हजारों कर्मचरियों को मिला इनाम, चार फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता

Wed, 21 Feb 2024 08:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

महंगाई भत्ता पहले 196 फीसदी हुआ करता था जो कि अब बढ़कर 200 फीसदी हो गया है। कर्मचारियों के वेतन में अब अच्छी बढ़ोतरी हो जाएगी। इस बढ़ोतरी से जल निगम ग्रामीण के बजट में करीब छह करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
यूपी जल निगम ग्रामीण की पांचवीं बोर्ड बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण के हजारों कर्मचारियों को जल जीवन मिशन में शानदार काम करने जबरदस्त इनाम मिला है। उनकी तनख्वाह में जबरदस्त बढ़ोतरी होने जा रही है। जल निगम ग्रामीण की बोर्ड मीटिंग में बुधवार की शाम प्रबंधन ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में (डीए) में चार फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई।

विज्ञापन


यह महंगाई भत्ता पहले 196 फीसदी हुआ करता था जो कि अब बढ़कर 200 फीसदी हो गया है। कर्मचारियों के वेतन में अब अच्छी बढ़ोतरी हो जाएगी। इस बढ़ोतरी से जल निगम ग्रामीण के बजट में करीब छह करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। 3265 कर्मचारियों और 7596 पेंशनरों को इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। एक मार्च से बढ़ा वेतन लागू होगा।

यूपी जल निगम ग्रामीण की पांचवीं बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
जल निगम ग्रामीण की पांचवी बोर्ड मीटिंग मुख्यालय सभागार में बुधवार को हुई। जिसमें बोर्ड अध्यक्ष प्रमुख सचिव नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव, जल निगम ग्रामीण के प्रबंध निदेशक डॉ बलकार सिंह, बोर्ड के सदस्य बृजराज यादव, राजेश प्रजापति और अरुण कुमार मौजूद रहे. इस बैठक में बहुत ही सकारात्मक विचार विमर्श के बाद चार फीसदी डीए बढ़ोतरी का फैसला किया गया है।
विज्ञापन

यूपी जल निगम ग्रामीण की पांचवीं बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
ऐसे होगी वेतन बढ़ोतरी
उदाहरण के तौर पर अगर किसी कर्मचारी का वेतन वर्तमान में 25000 रुपये है तो चार फीसदी डीए की बढ़ोतरी के बाद उसके वेतन में एक हजार रुपये की वृद्धि हो जाएगी। इसी तरह से बढ़ते क्रम में वेतन बढ़ता चला जाएगा। 3265 कर्मचारियों और 7596 पेंशनरों को इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। महीने के आधार पर कर्मचारियों के वेतन पर 21 लाख रुपये और पेंशनर पर 29 लाख रुपये बजट का खर्च आएगा। कुल 50 लाख रुपये मासिक और छह करोड़ रुपये का वार्षिक अतिरिक्त बजट खर्च होगा।

भवन रखरखाव का भी प्रस्ताव हुआ पास
इसके अलावा बोर्ड मीटिंग में जल निगम ग्रामीण के कार्यालय के रखरखाव के बजट के सम्बन्ध मे भी बोर्ड प्रस्ताव पास किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें