फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत्स्य निगम कर्मियों को अब 208% डीए

Tue, 17 Dec 2013 09:30 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मत्स्य विकास निगम के निदेशक मंडल ने निगम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 15 प्रतिशत बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


निगम के अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने अधिकारियों को निगम की आय बढ़ाने के लिए निर्देशित किया है।
डॉ. कश्यप की अध्यक्षता में सोमवार को इंदिरा नगर स्थित निगम मुख्यालय में निदेशक मंडल की 79वीं बैठक हुई।

इसमें चौथे वेतन का लाभ पा रहे निगम कर्मियों के महंगाई भत्ते को 193 प्रतिशत से बढ़ाकर 208 प्रतिशत करने का फैसला हुआ।

कर्मचारी काफी दिन से भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा दीपावली के मौके पर कर्मचारियों को दिए गए बोनस को भी निदेशक मंडल ने अनुमोदित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें