फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर के दाम बढ़े: मायावती बोलीं- चुनाव काल की तरह अब भी डीजल-पेट्रोल के दाम नियंत्रित करे सरकार

Sat, 02 May 2026 01:59 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतें बढ़ाए जाने के बाद केंद्र की सरकार को सुझाव दिया है और कहा कि गरीब व मध्यमवर्ग के लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन करके ही सरकार अपनी नीतियां बनाएं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में एकमुश्त 993 रुपये बढ़ाए जाने को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर बयान जारी करते हुए कहा कि सरकार के इस कदम से जनता में बेचैनी है। इससे आम जनता की मुश्किलें बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह विधानसभा चुनाव के दौरान पेट्रोल-डीजल के दाम नियंत्रित किए गए थे। सरकार अब भी वही तरीका अपनाएं।

विज्ञापन


उन्होंने अपने बयान में कहा कि देश में कॉमर्शियल सिलिंडर की भारी किल्लत के बीच उसकी कीमत में एक मुश्त 993 रुपयों की फिर की गयी वृद्धि व उसका आम जनजीवन पर पड़ने वाले प्रभाव से जुडी खबरें इलेक्ट्रानिक सहित सभी मीडिया जगत की सुर्खियों में हैं और इस आशंका से कि जल्द ही रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें भी जरूर बढ़ेंगी, लोगों में बेचैनी व्याप्त है।

ये भी पढ़ें - कुमार विश्वास और सोमनाथ भारती की बढ़ीं मुश्किलें, आचार संहिता उल्लंघन मामला एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  22 मई से शुरू होगी प्रदेश में 16वीं जनगणना, 5.25 लाख कर्मियों की लगेगी ड्यूटी; जानें नए अपडेट
विज्ञापन


इसका वास्तविक कारण चाहे अमेरिका-इजराइल का ईरान पर युद्ध हो या अन्य कुछ और। सरकार ने जिस प्रकार से राज्यों के विधानसभा आमचुनाव के मद्देनजर खासकर पेट्रोलियम पदार्थों आदि की कीमत को काफी कुछ नियंत्रण में रखा, उस नीति को वर्तमान में भी व्यापक जनहित व जनकल्याण के तहत जारी रखना चाहिये तो यह देशहित में उचित होगा।

दिल्ली में भी नई दर पर कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत अब लगभग तीन हजार से अधिक हो जाएगी। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों के इस प्रकार से बढ़ने से पहले से ही महंगाई से त्रस्त देश के अधिकतर गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, इसका आकलन करके ही सरकार अपनी नीतियों का निर्धारण करे तो यह बेहतर है।



कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतें बढ़ने के बाद अब अनुमान लगाया जा रहा है कि घरेलू गैस सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी बढ़ेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें