फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर फटने से लगी आग में तीन घर जलकर राख, लाखों के सामान स्वाहा

Sun, 22 Apr 2018 05:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आग बुझाते ग्रामीण
विज्ञापन

खाना पकाते समय रविवार सुबह गैस सिलेंडर में रिसाव होने से लगी आग में तीन घर राख हो गए। लोगों की घंटो कोशिश के बाद पर काबू पाया जा सका। खाना पकाने वाली महिला थोड़ दूर थी, जिससे वह बाल-बाल बच गई। इसमें एक मवेशी भी झुलस गया।

विज्ञापन


आग में 13 हजार रुपए की नकदी, तीन लाख रुपए के गहने व गृहस्थी का सामान आदि का का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने पंप व नल के सहारे घंटों तक बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया।

आग में अपना घर गवां चुके बाबूलाल ने बताया कि 9 हजार की नकदी, पत्नी व बेटी के लगभग ढाई लाख रुपए के जेवर, 10 कुंतल अनाज, सिलाई मशीन, साइकिल, दिव्यांग की ट्राईसाइकिल सहित घर के बर्तन, कपड़े जलकर राख हो गये। वहीं अंगनू की दो हजार नकदी व अनाज व गृहस्थी का सामान जलकर राख हुआ है। 
विज्ञापन


प्रभुनाथ की दो हजार नकदी, 25 हजार रुपए तक के जेवर, चार साइकिल, ठेला चारा मशीन आदि जल गए। लेखपाल रामदीन ने बताया कि नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। एसडीएम मनकापुर वीके प्रसाद ने आर्थिक सहायता करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें