फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की मौत

Mon, 23 Dec 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
​भिनगा के दहाना तिराहे पर हुई मार्ग दुर्घटना  के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व लोग।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा के दहाना तिराहे पर रविवार को एक साइकिल सवार की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक व चालक को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली अंतर्गत नगर के ही मोहल्ला बारी निवासी ओमप्रकाश उर्फ चुटुन (55) लकड़ी लाने के लिए साइकिल से सुबह जंगल गए थे। दोपहर बाद वह लकड़ी लेकर दहाना तिराहे पर खड़े होकर सुस्ताने लगे। इसी बीच सिरसिया की तरफ से आ रहे एक ट्रक ट्रक के पिछले पहिए के नीचे ओमप्रकाश आ गए। ट्रक उनको रौंदता हुआ आगे निकल गया। घटना में ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर ट्रक को रोक लिया। तिराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने ट्रक सहित चालक सुनील गिरी व खलासी महेंद्र को अपने कब्जे में ले लिया। बलरामपुर जिले के हर्रैया गांव निवासी चालक सुनील गिरी ने बताया कि वह ट्रक लेकर बहराइच जा रहा था। ओमप्रकाश अचानक पहिए के नीचे आ गए। मृतक के पौत्र अनुराग ने बताया कि उसके बाबा अलाव जलाने व खाना बनाने के लिए सुबह लकड़ी लेने गए थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें