फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, अमीनाबाद के साइकिल कारोबारी की मौत, दोस्त घायल

Tue, 28 May 2019 04:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नितिन( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ के शिकोहाबाद में सोमवार को सड़क हादसे में मॉडल हाउस में रहने वाले साइकिल कारोबारी नितिन गुप्ता उर्फ काकू की मौत हो गई और प्रिंटिंग प्रेस संचालक दोस्त अनूप टंडन उर्फ राजेश गंभीर रूप से घायल हुआ है।

विज्ञापन


दोनों लोग वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन करके कार से लौट रहे थे। तेज रफ्तार कार एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। साइकिल कारोबारी अमीनाबाद के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, हीवेट रोड पर सुप्रीम साइकिल कंपनी नामक फर्म के मालिक व मॉडल हाउस निवासी नितिन गुप्ता उर्फ काकू रविवार दोपहर सुंदरबाग निवासी अपने दोस्त अनूप टंडन उर्फ राजेश के साथ इनोवा कार से वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन करने गए थे।

वहां से लौटते समय फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में नगला खंगर थाना क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेजरफ्तार कार डिवाइडर से टकराई। कई खंभे तोड़ते हुए कार दूसरी तरफ जाकर पलट गई। हादसे का पता चलते ही नगला खंगर थाने की पुलिस व यूपीडा के कर्मचारियों ने दोनों लोगों को क्षतिग्रस्त कार से निकाल कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने नितिन को मृत घोषित कर दिया, अनूप की हालत गंभीर बताई है। पुलिस ने कार से मिले मोबाइल फोन के जरिये परिवारीजनों का पता लगाकर सूचना दी। वह रोते बिलखते फिरोजाबाद पहुंचे।
विज्ञापन

भाई निखिल ने बताया कि हादसे का पता चलते ही नितिन की पत्नी पूजा गुप्ता गश खाकर गिर गईं। बेटे नीतीश और पार्थ का रो-रोकर बुरा हाल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें