फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साइबर ठग उपभोक्ताओं को भेज रहे फर्जी मैसेज, बिजली बिल की रकम रिफंड कराने का दे रहे झांसा; ठगी की साजिश

Sat, 17 May 2025 06:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में साइबर ठग बिजली उपभोक्ताओं को बिल रिफंड का झांसा देकर फर्जी मैसेज भेज रहे हैं। जैसे ही उपभोक्ता लिंक या कॉल पर प्रतिक्रिया देता है तो उसका बैंक अकाउंट खाली हो जाता है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। 
विज्ञापन
Cyber crime - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ता एक बार फिर साइबर ठगों के निशाने पर आ गए हैं। ऐसे साइबर ठग बिजली उपभोक्ताओं को उनके बिल की रकम को विभाग से वापस करने का फर्जी मैसेज भेज रहे हैं। इन मैसेज में रिफंड करने वाली रकम का भी उल्लेख किया गया है। यदि उपभोक्ता इस रकम को पाने के लालच में फंसता है तो उसका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।
विज्ञापन


ऐसे फर्जी मैसेज भेजना वालों के बारे में ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने बताया कि गोमती नगर, गोमती नगर विस्तार सहित कई इलाकों के लोगों ने उनसे ऐसी मैसेज भेजे जाने की शिकायत की। रूप कुमार ने उपभोक्ताओं को सुझाव दिया कि वह साइबर ठग के मैसेज के बाद इस सिलसिले में कोई मोबाइल पर कॉल आए तो बात न करें। बात करने से उनके ठगे जाने का अंदेशा रहेगा।

ये भी पढ़े- UP: यूपी में विस्टाडोम ट्रेन सेवा शुरू, कतर्नियाघाट से दुधवा टाइगर रिजर्व तक जंगल सफारी का ले सकेंगे आनंद

फ्रॉड करने वालों ने बिजली विभाग के नाम पर खोजा नया ढंग

बिजली उपभोक्ताओं को ठगने के लिए साइबर ठग के साथ में विभागीय लोगों की मिलीभगत भी लग रही है। रूप कुमार का कहना है, ऐसे मेसेज का संज्ञान न लें। कोई भी एप डाउनलोड न करें और न ही पैसा वापस लेने का प्रयास करें वरना खाते से पूरा पैसा निकल सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP News: खाद का डीलर बनाने और छूट दिलाने के नाम पर 80 लाख की रिश्वतखोरी, जांच में खुली पोल; अफसरों के उड़े होश

उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया, कि नागरिकों को सचेत करने के उद्देश्य से सार्वजनिक सूचना व सभी उपभोक्ताओं को मेसेज के माध्यम से अवगत कराएं।
विज्ञापन

किसी उपभोक्ता को कितने रुपए रिफंड करने का झांसा

इसके अतिरिक्त यह भी जांच का विषय है कि फ्रॉड करने वालों को उपभोक्ताओं के खाता संख्या किस प्रकार मिले?
खाता संख्या रकम
5295893903 19014
5664674844 15639
9960527667 30755
5798726950 11211
6583150660 40219

वाणिज्य मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लखनऊ  के निर्देशक योगेश कुमार ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को विभाग के द्वारा बिल के संबंध में इस तरह का कोई मैसेज नहीं भेजा जाता है। जिन उपभोक्ताओं को यह मैसेज मिल चुके या फिर जिनको मिले वह इनको इग्नोर कर दें। मैसेज भेजने वाले कॉल करें तो उनसे कोई बातचीत ना करें नहीं तो ठगे जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें