फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटी: साइबर लॉ और गर्भ संस्कार के लिए अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह, बाकी विषयों में सन्नाटा

Sat, 10 Oct 2020 04:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में पहली बार शुरू किए साइबर लॉ और गर्भ संस्कार पाठ्यक्रमों में अभ्यर्थियों का जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है। इन दोनों पाठ्यक्रम के साथ ही चार अन्य डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए लविवि ने अभ्यर्थियों को अपने प्रमाणपत्र अपलोड करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


लविवि ने इस साल 28 डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन मांगे थे। इनमें से सिर्फ 6 पाठ्यक्रम में ही कोर्स चलाने लायक आवेदन फॉर्म आये हैं। बाकी में सीट के मुकाबले 40 फीसदी से भी कम आवेदन फॉर्म आये हैं। इस वजह से लविवि ने इन पाठ्यक्रम पर अभी कोई फैसला नहीं किया है। 

लविवि में पिछले साल तक 40 से ज्यादा डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स चलते थे। इनमें कोई एकरूपता नहीं थी। स्ववित्तपोषित प्रणाली पर आधारित पाठ्यक्रमों की फीस एक दूसरे से काफी अलग थी। इसको देखते हुए लविवि कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने एक समिति का गठन किया था। समिति की सिफारिशों के आधार पर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के संचालन में काफी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


लविवि ने डिप्लोमा पाठ्यक्रम के संबंध में एडऑन की अनिवार्यता भी हटा ली है। अब डिप्लोमा पाठ्यक्रम में सीधे दाखिला लिया जा सकेगा। हालांकि विभागाध्यक्षों के ऊपर होगा कि वे चाहें तो संबंधित डिप्लोमा में यह शर्त शामिल रखें। इसके बाद सिर्फ 28 पाठ्यक्रम के आवेदन फॉर्म मांगे गए। इसमें विश्वविद्यालय द्वारा इस साल शुरू किए गए गर्भ संस्कार और साइबर लॉ पर आधारित डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी शामिल हैं।

इन बदलावों के बाद लविवि को उम्मीद थी कि साल दर साल स्थगित हो रहे पाठ्यक्रम इस साल संचालित हो सकेंगे पर ऐसा नहीं हुआ। यहां तक कि 28 में से सिर्फ 6 पाठ्यक्रम ही संचालित होने की स्थिति  में हैं। पुराने पाठ्यक्रम में भले ही आवेदन नहीं आये हैं पर गर्भ संस्कार और साइबर लॉ में सीट के मुकाबले काफी ज्यादा आवेदन फॉर्म आये हैं।

इन पाठ्यक्रमों पर अभी नहीं हुआ फैसला

- पीजी डिप्लोमा इन एपिडेमियोलॉजी एंड बायोस्टेट-30 - पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट-60  - पीजी डिप्लोमा इन रिप्रोडक्शन एंड चाइल्ड हेल्थ-30 - पीजी डिप्लोमा इन एचआईवी एड्स एंड फैमिली लाइफ एजुकेशन-30 - पीजी डिप्लोमा इन राइट टू इनफार्मेशन एंड डेमोक्रेसी-30 - पीजी डिप्लोमा इन तमिल-20 - एडवांस डिप्लोमा इन क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटिक्स-30 - एडवांस डिप्लोमा इन फ्रेंच रेग्युलर- 30 

- एडवांस डिप्लोमा इन फ्रेंच सेल्फ फाइनेंस- 30  - डिप्लोमा इन इंटरनेशनल एयरलाइन टिकटिंग एंड ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन- 30 - डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी इन फ्रेंच रेग्युलर- 20 - डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी इन फ्रेंच सेल्फ फाइनेंस- 30 - सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी इन फ्रेंच रेग्युलर- 20 
 
- सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी इन फ्रेंच सेल्फ फाइनेंस- 30 - पीजी डिप्लोमा इन इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट-40 - पीजी डिप्लोमा इन बायोडायवर्सिटी वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन एंड मैनेजमेंट-40 - पीजी डिप्लोमा इन एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग टेक्नोलॉजी-15 

- पीजी डिप्लोमा इन इनफार्मेशन एंड साइबर सिक्योरिटी-30 - सर्टिफिकेट कोर्स इन आर्थोनोलॉजी-20 - सर्टिफिकेट कोर्स इन एक्यूएटिक वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन-20 - सर्टिफिकेट कोर्स इन वेस्टलैंड मैनेजमेंट-20 - पीजी डिप्लोमा इन रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस-15 - डिप्लोमा इन डाटा एनालिसिस विद स्टैस्टिकल पैकेज फॉर सोशल साइंसेज-30
विज्ञापन

न्यूनतम 18 हजार प्रति सेमेस्टर फीस

लविवि के विभिन्न विभागों में चलने वाले डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में एकरूपता लाने के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। नई गाइडलाइन के अनुसार डिप्लोमा पाठ्यक्रम दो कैटेगरी में चलेंगे। इनकी न्यूनतम फीस 18 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर है। लविवि के एक वरिष्ठ शिक्षक के अनुसार फीस ज्यादा होने की वजह से ही आवेदन फॉर्म इतने कम आये हैं। 

इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए डाक्यूमेंट अपलोड करने का निर्देश
- पीजी डिप्लोमा साइबर लॉ-40 - पीजी डिप्लोमा डिजास्टर रिलीफ एंड रिहैबिलिटेशन- 30 - पीजी डिप्लोमा गर्भ संस्कार- 30 - पीजी डिप्लोमा नैचुरोपैथी-40 - पीजी डिप्लोमा सोशल ड्यूटीज एंड ह्यूमन राइट्स-30 - पीजी डिप्लोमा योगा-40
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें