फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साइबर जालसाजों ने छह से 7.36 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने छह लोगों को झांसे में लेकर 7.36 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों ने पारा, विभूतिखंड, अलीगंज और गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पारा के विक्रम नगर निवासी फूलचंद यादव के मुताबिक 14 जुलाई की दोपहर उनके व्हाट्सएप पर ऑडियो कॉल आई। प्रोफाइल पर पुलिसकर्मी की फोटो लगी थी। फोन करने वाले ने कहा कि आपके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। जेल भेजने से बचाना है कि तो एक लाख रुपये देने होंगे। फूलचंद ने 60 हजार रुपये ठग के भेजे बार कोड पर ट्रांसफर किए। पीड़ित ने जब बेटे को कॉल किया तो पता चला कि वह सुरक्षित है।

पारा की रूबी वर्मा ने कुछ दिन पहले एक दुकान से केबल खरीदकर ऑनलाइन भुगतान किया था। इसके कुछ देर बाद ही उनके खाते से 1.70 लाख रुपये कट गए। बैंक जाने पर ठगी की जानकारी हुई। उधर, विभूतिखंड के पार्श्वनाथ प्लेनेट अपार्टमेंट निवासी 62 वर्षीय अनुराग श्रीवास्तव को कुछ दिन पहले ठग ने बातों में फंसाकर उनसे स्क्रीन शेयर कराकर मोबाइल हैक कर लिया। फिर उनके खाते से 94 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


गोमतीनगर के एल्डिको एलिजेनस निवासी चंद्र प्रताप सिंह के खाते से आठ जुलाई को बिना किसी को ओटीपी दिए ही तीन लाख रुपये निकल गए। अलीगंज के कपूरथला निवासी सत्यवान को कुछ दिन ठग ने उनका दोस्त आशीष बन कॉल की, फिर मदद के नाम पर 92 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। गोमतीनगर के विराम खंड-5 निवासी हीरा ठाकुर से 15 जुलाई को 10 हजार की ठगी हो गई। थाना प्रभारियों के मुताबिक तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें