फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पोल के साथ गिरे तारों में 12 घंटे तक दौड़ता रहा करंट

विज्ञापन
स्वप्नलोक काॅलोनी में टूटा खंभा और तार।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। बृहस्पतिवार देर रात आई तेज आंधी में इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड की स्वप्नलोक कॉलोनी में दो पोल गिर गए। शुक्रवार सुबह बिजली विभाग ने बिना जांच के ही बिजली आपूर्ति चालू कर दी। ऐसे में करीब 12 घंटे तक सड़क पर गिरे तारों में करंट दौड़ता रहा। यह गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन



पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह पांच बजे बिजली चालू होने पर तार से चिंगारियां निकलीं तो लोग सतर्क हो गए। किसी को घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। कंट्रोल रूम को बार-बार फोन किया गया लेकिन किसी ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। करीब 12 घंटे बाद शाम चार बजे टीम पहुंची। बिजली बंद कराते हुए फिर से खंभे और तार लगाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

स्वप्नलोक काॅलोनी में टूटा खंभा और तार। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें