रैली निकाल कर दिया माहवारी स्वच्छता का संदेश
लखनऊ। काकोरी के ग्राम दसदोई में माहवारी स्वच्छता दिवस पर बृहस्पतिवार को इनिशिएटिव फाउंडेशन इंडिया की ओर से सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। रैली निकालकर माहवारी स्वच्छता का संदेश दिया यगा। हाइजीन किट, माहवारी ट्रैकिंग कैलेंडर एवं सेनेटरी पैड वितरण किया गया। फाउंडेशन के निदेशक अमित, आशा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुनीता और कमलेश कुमारी, सामुदायिक मोबिलाइजर हेमा, श्रृष्टि, वर्तिका, पूजा, मिथलेश, रेखा आदि महिलाएं व युवतियां मौजूद रहीं।