पांच सौ और हजार रुपये के नोट बंद होने की खबर आते ही पूरा शहर दौड़ पड़ा। घर-घर अफरा-तफरी मच गई। इससे पूरे शहर की रंगत बदल गई। पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लग गईं।
विज्ञापन
2 of 7
नोट बंद होने पर एटीएम में लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
कैश डिपॉजिट करने के लिए एटीएम पर लोग उमड़ पड़े। पेट्रोल पंपों ने पेट्रोल देना बंद कर दिया तो दवा दुकानों के शटर गिर गए। हंगामा बढ़ा तो पुलिस ने मोर्चा संभाला और पंपों को खुलवाकर पेट्रोल दिलवाए। हजरतगंज में तो मार्केट में सन्नाटा पसर गया। हर तरफ अफरा-तफरी के माहौल के बीच रात 12 बजे तक 500-1000 के नोटों के बदले खरीदारी का ऑफर दिया तो वहां लंबी भीड़ लग गई।
विज्ञापन
3 of 7
पेट्रोलपंप पर लगी कारों की लंबी लाइने
- फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक, चौक मेडिकल कॉलेज चौराहा स्थित एलपी वैश्य एंड संस पेट्रोप पंप ने तो नोट बंद होने की घोषणा के घंटे भर बाद ही पंप बंद कराकर रस्सी बंधवा दी। तेल लेने पहुंचे लोगों ने सौ रुपये का नोट भी देने को तैयार हुए मगर पंपकर्मी राजी नहीं हुए।
4 of 7
पेट्रोल पंप पर लगी कारों की लंबी कतारें
- फोटो : amar ujala
इसको लेकर लोगों ने वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर दरोगा चंद्र मोहन सिंह फोर्स संग पहुंचे मैनेजर अशोक कुमार को समझाने की कोशिश किया मगर वह नहीं माना। करीब आधे घंटे बाद कोतवाली से पहुंची अतिरिक्त फोर्स ने मैनेजर को जीप में लादने के निर्देश दिए। पुलिस की मौजूदगी में मैनेजर ने पंप खुलवाकर लोगों को तेल बंटवाया।
विज्ञापन
5 of 7
पेट्रोल पंप पर जमा भीड़
- फोटो : amar ujala
वहीं चौक-ठाकुरगंज रोड पर पंपकर्मी अपने पंप बंद करके भाग निकले। उधर, गुडंबा इलाकेके रिंग रोड पर तेल न मिलने पर लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। एसआई पंकज मिश्रा ने फोर्स संग एनआरएल पंप को खुलवाकर लोगों को तेल बंटवाया।
विज्ञापन
6 of 7
नोट बंद होते ही मची अफरातफरी
- फोटो : amar ujala
आगे इंजीनियरिंग कालेज, सीतापुर रोड, फैजाबाद रोड, कानपुर रोड के अधिकतर पंपों पर देर रात तक भीड़ जुटी रही। पुलिस की मौजूदगी में लोगों को पेट्रोल मिला।