अगले 30 दिन रंगकर्म, साहित्य और कला के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। साहित्यिक सम्मेलन में जहां मुद्दे गरमाएंगे।
वहीं लखनऊ महोत्सव की शाम बॉलीवुड व शास्त्रीय संगीत के नामचीन कलाकार सजाएंगे। युवा नाट्य समारोह में जहां बहुआयामी अभिनय की झलक नजर आएगी।
वहीं एसएनए स्थापना दिवस पर अकादमी के रुके पुरस्कारों का वितरण होगा। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर के समापन से नवम्बर के अंत तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शहर गुलजार रहेगा।
शुरुआत सोमवार को लक्ष्मण मेला मैदान में शुरू हो रही छठ पूजा से होगी। इसके बाद नाट्य समारोह में लखनऊ के अलावा अन्य प्रदेशों के रंगकर्म की झलक दिखेगी।
वहीं 15 नवंबर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरचंद्र गढ़वाली की स्मृति में उत्तराखण्ड-पूर्वांचल महोत्सव की शुरुआत 15 नवंबर से होगी।
ये होंगे कार्यक्रम
27 अक्तूबरछठ पूजालक्ष्मण मेला मैदान29 अक्तूबरयुवा नाट्य समारोहराय उमानाथ बली प्रेक्षागृह30 अक्तूबर गजल कार्यक्रमसंत गाडगे प्रेक्षागृह(एसएनए)11 नवम्बरएसएनए स्थापना समारोहसंत गाडगे प्रेक्षागृह15 नवम्बरउत्तराखंड-पूर्वांचल महोत्सवक्षत्रिय लॉन, राजाजीपुरम15 नवम्बरकथाक्रमराय उमानाथ बली प्रेक्षागृह25 नवम्बरलखनऊ महोत्सवस्मृति उपवन, आशियाना