लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में सीयूईटी से स्नातक में 25 पाठ्यक्रमों की 1808 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन का मौका बुधवार को पूरा हो गया। अभ्यर्थी नौ फरवरी से आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकेंगे।
पुनर्वास विश्वविद्यालय की प्रवेश निदेशक प्रो. अनामिका चौधरी ने बताया कि आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 11 फरवरी तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी। इन तिथियों में जो त्रुटि सुधार नहीं कर पाएंगे, उन्हें प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। सीयूईटी के माध्यम से आवेदन करने वालों के एडमिट कार्ड अप्रैल में जारी किए जाएंगे। इसके लिए एनटीए की वेबसाइट को देखते रहना होगा। प्रवेश परीक्षा मई में कंप्यूटर आधारित होगी।