फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांडवी को मिला अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता स्वर्ण पदक

Mon, 03 Nov 2014 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी(सीएसजेएमयू), कानपुर के 29वें दीक्षांत समारोह में शनिवार को पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की टॉपर मांडवी दीक्षित को ‘स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी, नवोन्मेषक अमर उजाला समूह पत्रकारिता स्वर्ण पदक’ देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन और पूर्व प्रमुख सचिव (उ.प्र.) जेवी पटनायक ने मांडवी को मेडल दिया। साथ ही पत्रकारिता की डिग्री देकर उनके सुनहरे भविष्य की कामना की।

मांडवी को ‘अमर उजाला’ काम करने का मौका भी देगा। ‘अमर उजाला’ समूह ने शैक्षिक सत्र 2012-13 से पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के दो वर्षीय पाठ्यक्रम के टॉपर को स्वर्ण पदक देने का ऐलान किया था।
विज्ञापन


यह दूसरा मौका है, जब विभाग की टॉपर मांडवी को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया है। पिछले वर्ष यह पदक रुचिता सक्सेना को दिया गया था। मांडवी 74.12 फीसदी (1600 में से 1186 मार्क्स पाकर) शैक्षिक सत्र 2013-14 की टॉपर बनी हैं।
विज्ञापन


मांडवी को डिजाइनिंग का शौक है। पोस्टर मेकिंग, कार्टून मेकिंग, लोगो, पेज और पंफ्लेट डिजाइनिंग की अच्छी जानकारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें