फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लुबना सलीम के अभिनय ने डाली नाटक में जान

विज्ञापन
संगीत नाटक अकादमी में नाटक री डेवलपमेंट के मंचन के दौरान लुबना सलीम। स्वयं
विज्ञापन
लखनऊ। प्रख्यात लेखक जावेद सिद्दीकी का लिखा और सलीम आरिफ निर्देशित नाटक ''री डवलपमेंट'' रविवार को दर्शकों को एक ऐसी यात्रा पर ले गया जहां विकास की चकाचौंध के बीच इंसानियत और रिश्तों की दरकती दीवारें साफ दिखाई दीं। मुख्य किरदार के रूप में लुबना सलीम के अभिनय ने इसमें जान डाल दी। रंग-ए-आवारगी के पांचवें व अंतिम दिन नाटक ने दर्शकों को बांधे रखा। इस अवसर पर रंगमंच और सिनेमा जगत के प्रख्यात अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और उनकी पत्नी सुधा रस्तोगी को डेलिफिक कल्चरल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से निर्देशक सलीम आरिफ को भी स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें