फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अमर उजाला और थॉमस कुक के ग्रैंड ट्रैवल मेले में उमड़ी भीड़

Mon, 01 Sep 2025 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अमर उजाला और थॉमस कुक के ग्रैंड ट्रैवल मेले में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
लखनऊ। अमर उजाला और थॉमस कुक के ग्रैंड ट्रैवल मेला में रविवार को शहरवासियों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने विभिन्न टूर डेस्टिनेशन की जानकारी के साथ बुकिंग भी कराई। लकी ड्रॉ में शहर के अखिलेश जिंदल ने मुफ्त गोवा ट्रिप जीती। उन्हें दो लोगों के साथ तीन दिन का गोवा में स्टे मिलेगा। उन्होंने चीन की ट्रिप बुक कराई है।
विज्ञापन

निरालानगर स्थित एक होटल में लगे ट्रैवल मेले में शहरवासियों को एक ही छत के नीचे देश-विदेश घूमने के अनगिनत विकल्प मिले। थॉमस कुक की ओर से हॉलिडे पैकेज बुक करने पर एक हॉलिडे पैकेज बिल्कुल फ्री मिला और साथ में आकर्षक उपहार भी। मेले में मुख्य रूप से शहरवासियों ने दुबई, श्रीलंका, वियतनाम, थाईलैंड-मलेशिया-सिंगापुर और बाली जैसे डेस्टिनेशन पर किफायती पैकेजों की जानकारी ली। दक्षिण अफ्रीका और केन्या की वाइल्डलाइफ सफारी और ग्रेट माइग्रेशन के रोमांच के बारे में भी जानने के लिए लोग बेताब दिखे।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पैकेज के साथ फ्री क्रूज डील के साथ नॉर्दर्न लाइट्स यानी ऑरोरा बोरेलिस के जादुई नजारे के बारे में भी जानकारी ली। देश के अंदर ही कैलाश मानसरोवर, रामायण यात्रा, अयोध्या, काशी, प्रयागराज और दक्षिण भारत के मंदिरों के पैकेज के बारे में लोगों ने जानकारियां लीं। 30 हजार तक की छूट की वजह से कस्टमाइज्ड हॉलीडे पैकेज के बारे में खूब पूछताछ हुई।

अमर उजाला और थॉमस कुक के ग्रैंड ट्रैवल मेले में उमड़ी भीड़

अमर उजाला और थॉमस कुक के ग्रैंड ट्रैवल मेले में उमड़ी भीड़

अमर उजाला और थॉमस कुक के ग्रैंड ट्रैवल मेले में उमड़ी भीड़

अमर उजाला और थॉमस कुक के ग्रैंड ट्रैवल मेले में उमड़ी भीड़

अमर उजाला और थॉमस कुक के ग्रैंड ट्रैवल मेले में उमड़ी भीड़

अमर उजाला और थॉमस कुक के ग्रैंड ट्रैवल मेले में उमड़ी भीड़

अमर उजाला और थॉमस कुक के ग्रैंड ट्रैवल मेले में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें