फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना में जुटी भीड़

Sat, 05 Oct 2024 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। शारदीय नवरात्र पर शनिवार को महाशक्ति मां दुर्गा के तृतीय रूप में मां चंद्रघंटा का पूजन किया गया। इस दौरान देवी भक्तों ने अपने व कुटुंब के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूजा पंडालों में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि में दिन प्रतिदिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं भीड़ बढ़ने लगी है। नवरात्र पर राजर्षि काली मंदिर, सिरसिया के दुर्गा मंदिर, जमुनहा के जगपति नाथ मंदिर सहित जिले के अन्य हिस्सों में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। इसके साथ ही विभिन्न देवी मंदिरों व प्रमुख बाजारों सहित कई अन्य स्थानों में आयोजित हो रहे दुर्गा पूजा के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चलते लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी क्रम में इकौना, जमुनहा, लक्ष्मननगर, सिरसिया, गिलौला में भी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की विधि विधान से पूजा अर्चना कर माता रानी से सुख व समृद्धि का वरदान लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें