फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौवे नोच-नोचकर खा रहे थे लड़की के भ्रूण को!

Tue, 10 Feb 2015 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिर एक बेटी को कोख में ही मार डाला गया। उसे पॉलीथिन में लपेटकर कूड़े के ढेर पर फेंक दिया गया। कौवों को भ्रूण खाता देखकर कुछ राहगीरों ने मड़ियांव थाने में सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने भ्रूण के बचे हिस्से को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


एसओ मड़ियांव का कहना है कि भ्रूण छह माह का लग रहा है। उसके सभी अंग लगभग बन चुके थे। भ्रूण को कपड़े में लपटने के बाद पॉलीथिन में भर कर फेंक दिया गया था।

पल्टन छावनी स्थित रैन बसेरा के पीछे दोस्तों संग खेल रहे सात साल के आशिद ने बताया कि नीली पैंट और काला जाकेट पहने हुए एक युवक ने दोपहर में ही पॉलीथिन को यहां फेंका था। फेंकते ही पॉलीथिन फट गई और भ्रूण बाहर निकल आया। इसके बाद कुछ देर बाद कौवों ने उसे नोंचना शुरू कर दिया तो बच्चे शोर मचाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रूण फेंकने वाले की तलाश जारी

इस भ्रूण की हालत देखकर पास से गुजर रही एक महिला चंपा देवी ने भ्रूण को कपड़े से ढंक दिया और इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

आशंका जताई जा रही है कि आसपास किसी नर्सिंग होम में गर्भपात कराए जाने के बाद अस्पताल का कर्मचारी या परिवार का ही कोई सदस्य इसे फेंक गया होगा। आशिद के बताए हुलिये के आधार पर पुलिस भ्रूण फेंकने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। देर रात तक इसमें कोई सफलता नहीं मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें