फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाहीः खुली क्रॉसिंग से गुजरती रहीं ट्रेनें, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Sat, 24 Nov 2018 02:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ में मोहनलालगंज के डलौना गांव की खुली रेलवे क्रॉसिंग से ट्रेनें धड़धड़ाती गुजरती रहीं। शुक्र रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। डीआरएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गेटमैन मोहम्मद इकराम को सस्पेंड कर दिया है। रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 201-सी से अकसर ट्रेनें गुजरती रहती हैं और इसका गेट खुला ही रहता है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह भी ट्रेन गुजरने के समय गेट खुला था, जिसका वीडियो वायरल होने से हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक गेटमैन को कई बार टोका गया पर उसने लापरवाही नहीं छोड़ी। करीब 15 दिन पहले अंजनी कुमार साहू हॉफ  डाला लेकर गुजर रहे थे तो गेट खुला था।

वह आगे बढ़े तो सामने से ट्रेन आती दिखी। इस पर उन्होंने तत्काल ब्रेक लगा दिए। यह देख इकराम ने गेट बंद करना शुरू किया, जिससे उनका डाला भी टूट गया था। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सतीश कुमार ने बताया कि तत्काल प्रभाव से गेटमैन को सस्पेंड कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें