फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्रॉसिंग बंद, तीन घंटे तक फंसे रहे लोग

Tue, 03 Dec 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में रेलवे स्टेशन रायबरेली के निकट साइडिंग वाली क्रॉसिंग सोमवार को तीन घंटे तक बंद रही। इससे सड़क मार्ग पर आवागमन ठप रहा। क्रॉसिंग के पास ट्रैक की सड़क खोदी गई। ट्रैक पैकिंग मशीन दौड़ाकर पटरियों को दुरुस्त किया गया। ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन इस बीच सड़क मार्ग से जाने वाले लोग फंसे रहे।
विज्ञापन



पिछले एक हफ्ते से डायनमिक टेंपिंग एक्सप्रेस नामक ट्रैक पैकिंग मशीन आई हुई है, जो रेलवे स्टेशन और उसके आसपास की पटरियों को दुरुस्त करने का काम कर रही है। इसी मशीन से साइडिंग के पास अप और डाउन लाइनों को ठीक कराया गया। क्रॉसिंग के पास ट्रैक की सड़क पर इंटरलॉकिंग पत्थर लगे हैं, जिससे मशीन दौड़ाने में दिक्कत आई।

इसीलिए पत्थरों को उखाड़ कर सड़क भी खोदी गई, ताकि मशीन दौड़ाकर ट्रैक दुरुस्त किया जा सके। इस दरम्यान रेलवे क्रॉसिंग को तीन घंटे तक बंद रखा गया। क्रॉसिंग के दोनों तरफ बाइक चालक इंतजार करते रहे, लेकिन देर होने लगी तो आगे जाने के लिए दूसरा रास्ता तलाश किया।
विज्ञापन


वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) विजय कालरा ने बताया कि ट्रैक पैकिंग मशीन से साइडिंग के निकट रेल पटरियों को दुरुस्त कराया गया। इसीलिए क्रॉसिंग बंद रही। यह काम दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें