विधानपरिषद वोटिंग में वोट डालने के अलावा सियासत, आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी भी खूब हुई। किसी ने मन की भड़ास निकाली तो किसी ने दबी जवान से सबक सिखाने की बात कही। यहां देखें सारी तस्वीरेंं...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
संगीत सोम के साथ गुड्डू पंडित
- फोटो : amar ujala
संगीत सोम के साथ पहुंचे सपा नेता गुड्डू पंडित ने बीजेपी को वोट दिया और कहा, हमारे सिर पर कोई आघात पहुंचाएगा तो हम चुप नहीं रहेंगे। हमने अपनी बुद्धि से वोट दिया है।
विज्ञापन
3 of 7
भड़क गए शारदा प्रसाद शुक्ल
- फोटो : amar ujala
क्रॉस वोटिंग के सवाल पर सपा विधायक शारदा प्रसाद शुक्ला भड़क गए। उन्होंने कहा कि मैं मुलायम सिंह के साथ हूं, मुलायम सिंह के साथ रहने वाले लोग गद्दारी नहीं करते। उन्होंने कहा कि मैंने कोई क्रॉस वोटिंग नहीं की है अफवाह उड़ाने वाले ही गद्दार हैं।
4 of 7
अपनी टीम के साथ शिवपाल सिंह
- फोटो : amar ujala
शिवपाल सिंह सपा प्रत्याशियों की जीत के लिए आश्वस्त दिखे और कहा कि सपा के सारे प्रत्याशी जीतेंगे। वहीं कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वालों का भगवान ही मालिक है। पार्टी उन पर कार्रवाई करेगी और अमर सिंह कल ऐसे गद्दारों को जवाब देंगे।
विज्ञापन
5 of 7
आजम खां
- फोटो : amar ujala
देर से पहुंचे आजम खां ने कहा, जुम्मे की नमाज के चलते देर हो गई। रमजान का महीना है, वोट न देता तो अल्लाह नाराज हो जाता।
विज्ञापन
6 of 7
आजम खां
- फोटो : amar ujala
क्रॉस वोटिंग के सवाल पर आजम ने कहा कि सपा में क्रॉस वोटिंग नहीं हुई। रामपाल ने नेताजी की इज्जत भी नहीं रखी। उनको अच्छा मानते हैं तो उन्हीं की लाज रख लेते।
आजम यहां भी भाजपा पर हमला करने से खुद को नहीं रोक सके और बोले, बीजेपी के पास झूठ बोलने के सिवा कोई काम नहीं। भाजपा अफवाह फैलाती है। सपा के सभी कैंडिडेट जीत रहे हैं।