फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नहर के तट पर मगरमच्छ ने बकरी को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सुजौली रेंज के रमपुरवा बनकटी गांव के निकट से बहने वाली सरयू नहर में रह रहा मगरमच्छ अब अधिक ही हमलावर हो गया है। तीन दिनों में मगरमच्छ ने दो बकरियों को निवाला बना लिया। जबकि एक बकरी को ग्रामीणों ने किसी तरह मगरमच्छ के जबड़े से छुड़ाया। इस मामले में रेंज कार्यालय सूचना दी गई है। लेकिन अभी सुरक्षा के उपाय नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के सुजौली रेंज अंतर्गत रमपुरवा बनकटी गांव के निकट से सरयू नदी बहती है। नहर में रह रहा मगरमच्छ बीते तीन दिन से अधिक हमलावर हो गया है। बनकटी गांव निवासी रानी देवी की बकरियां मंगलवार को नहर के तटपर घास चर रही थी।
तभी मगरमच्छ ने हमला कर बकरियों को निवाला बना लिया। जबकि सोमवार को मगरमच्छ ने एक बकरी पर हमला कर उसे पानी में खींचने की कोशिश की। जिससे ग्रामीणों ने किसी तरह छुड़ाया। गौरतलब हो कि सप्ताह भर पूर्व इसी तट पर मगरमच्छ ने एक महिला को चबा लिया था। काफी देर बाद उसका शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें