फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः घर में घुसकर मगरमच्छ ने महिला का हाथ चबाया

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में बहराइच जिले के गंगापुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में मंगलवार रात मगरमच्छ घुस गया और सो रही महिला का हाथ चबा लिया। शोर सुनकर परिवारीजन और आस पड़ोस के लोग दौड़े।
विज्ञापन


मगरमच्छ को काबू में कर महिला की जान बचाई गई।  मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को खजुरा नाले में छोड़ा है। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा में भर्ती कराया गया है।

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत गंगापुर गांव जंगल के पास है। कुछ दूरी पर नहर व बरसाती नाले भी हैं। यहीं से निकलकर एक मगरमच्छ रात में गांव निवासी जमुना प्रसाद उर्फ हीरालाल के घर में घुस गया। उसने चारपाई पर सो रही जमुना प्रसाद की पत्नी मीना (35) पर का हाथ जबड़े में भर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

गांव के लोगों में फैली दहशत

मीना की चीख पर परिवारीजन और आस-पड़ोस के लोग दौड़े। मगरमच्छ देखकर सभी सकते में आ गए। किसी तरह मगरमच्छ को काबू में कर मीना को छुड़ाया गया है।तत्काल रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई।

वन क्षेत्राधिकारी विकास अस्थाना टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को काबू में कर उसे गांव से कुछ दूरी पर बहने वाले खजुरा नाले में छोड़ा गया। घटना से गांव के लोग दहशत में हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों को सजग रहने की बात भी कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें