फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक वजन के व्यक्ति का लगाया गया पेसमेकर

विज्ञापन
विज्ञापन
एसजीपीजीआई में दिल की बीमारी से जूझ रहे 150 किलोग्राम वजन के व्यक्ति को डॉक्टरों ने नया जीवन दिया है। इस मरीज का वजन ज्यादा होने की वजह से उसकी गर्दन में विशेष सुई का उपयोग करते हुए पेसमेकर का प्रत्यारोपण किया गया। अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन

पांच दिन पहले 61 वर्षीय मरीज को सांस लेने में तकलीफ होने पर भर्ती किया गया था। जांच करने पर हृदय ब्लॉक मिला। पल्स रेट भी काफी कम थी। डॉक्टरों ने पेसमेकर प्रत्यारोपण की सलाह दी, लेकिन ज्यादा वजन की वजह से खतरा था। कार्डियोलॉजी विभाग की डॉ. रुपाली खन्ना के निर्देशन में प्रक्रिया शुरू हुई। डॉ. रुपाली ने बताया कि मोटापे के कारण यह मुश्किल होता है, लेकिन विशेष प्रकार की सुई से यह प्रक्रिया की गई। कॉर्डियोलॉजी विभाग के डॉ. सत्येंद्र तिवारी और डॉ. आदित्य कपूर ने बताया कि दुनिया भर में इतने वजन के मरीजों में पेसमेकर लगाने के बहुत कम मामले सामने आते हैं। अगले दो दिनों में मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें