फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंबगों ने छींटाकशी को लेकर झगड़े में महिला को पीटकर मार डाला, बेटी घायल

Fri, 06 Jul 2018 03:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दुरपति (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बाजार खाला क्षेत्र में महिलाओं पर छींटाकशी को लेकर झगड़े में बुधवार रात दबंगों ने एक बुजुर्ग महिला को पीटकर मार डाला। बीचबचाव में उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हुई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और नामजद दो महिलाओं व एक युवक को थोड़ी ही देर में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि मोहल्ला मछली मंडी गुलजारनगर में शिवकुमार और उसके पड़ोसी सुनील उर्फ बल्लू के बीच वर्षों से तनातनी चल रही है। सुनील के भाई की शादी के सिलसिले में बुधवार को उसके घर लग्नमंडप में आसपास की महिलाएं शामिल होने गई थीं।

एक महिला पर छींटाकशी को लेकर सुनील की मां दुरपति (60) से विवाद हो गया। सुनील ने परिवारीजन व अन्य लोगों की मदद से हमला कर दिया। दुरपति की चीखपुकार सुनकर बेटी सुशीला बीचबचाव करने दौड़ी। हमलावरों ने उसे भी पीटकर घायल कर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां के साथ दुधमुंहे बच्चे को भी जेल

गिरफ्त में आए आरोपी - फोटो : amarujala
मां और बहन को खून से लथपथ देख शिवकुमार ने आसपास के लोगों की मदद से हमलावरों को ललकारा। इस पर वह भाग निकले। पुलिस को फोन करने के साथ घायल दुरपति व सुशीला को बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां बुजुर्ग दुरपति ने दम तोड़ दिया। शिवकुमार ने सुनील उर्फ बल्लू, दीपक, मटरू, राजकुमारी और मोहिनी जायसवाल पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

पुलिस ने घर में घुसकर हमला व गैर इरादतन हत्या का अभियोग दर्ज करके सुनील, राजकुमारी और मोहिनी को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दीपक और मटरू की तलाश की जा रही है। वहीं बुजुर्ग महिला की पीटकर हत्या के आरोप में गिरफ्तार मोहिनी जायसवाल ने दुधमुंहे बच्चे का वास्ता देकर थाने से रिहाई की मांग की। पुलिस ने सुनील और राजकुमारी के साथ मोहिनी को भी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। उसे दुधमुंहे बच्चे को साथ रखने की इजाजत के साथ न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें