फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश: 'भाई ऐसा मत करो' कह कर चिल्लाती रही महिला, बदमाश लड़कों ने वायरल कर दिया वीडियो

Fri, 06 Jul 2018 11:55 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
वायरल वीडियो का एक सीन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में महिलाओं से रेप और छेड़छाड़ की खबरें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हाल ही में इस जिले में एक ऐसा वीडियो फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल हो गया है जिससे पूरे उन्नाव में हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो में तीन लड़के दिख रहे हैं जो एक महिला के साथ अभद्रता और अश्लीलता करते हुए नजर आते हैं। ये वीडियो किसी जंगल में महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए बनाया गया और महिला को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।  
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला चिल्ला रही है उसे एक जंगली इलाके में दो लड़कों द्वारा उठाकर ले जाया गया है। तीसरा वीडियो शूट करता है और इसे वायरल करने की धमकी देता है। जैसे ही दो लड़के उसे पीछे से पकड़ते हैं। महिला कहती है कि, "भाई एेसा काम मत करो (भाई, कृपया यह मत करो)। वीडियो में मौजूद लड़के महिला को उसके बालों से खींचते हैं और उससे अभद्र भाषा में बातचीत करते हैं। महिला वीडियो बनाने का विरोध करती है लेकिन ये तीनों लड़के उसके साथ हैवानियत करते हैं। गंगाघाट पुलिस ने वायरल वीडियो संज्ञान में ले लिया है। 

वहीं इस मामले में उन्नाव के एसपी अनूप सिंह का कहना है कि एक वीडियो जिसमें 3 लड़के एक महिला से छेड़छाड़ कर रहे हैं, वायरल हो रहा है। हम वीडियो के स्रोत को खोजने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी टीम इस पर काम कर रही है। हम आरोपियों तक जल्दी पहुंचकर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन

 




 
विज्ञापन

राहुल और आकाश नाम के दो लड़के गिरफ्तार

वायरल वीडियो का एक सीन
शुक्रवार को पुलिस ने राहुल और आकाश नाम के दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे को गिरफ्तार करने के लिए तलाश की जा रही है। वीडियो में पीड़िता को यह तीनों परेशान कर रहे थे। महिला रहम की भीख मांगती रही लेकिन इन तीनों लड़कों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया।

उन्नाव में पिछले महीने नौ साल की लड़की के साथ बलात्कार किया गया था और उसे मरने के लिए छोड़ दिया गया। अप्रैल महीने में उन्नाव में 16 वर्षीय लड़की ने बीजेपी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को एक साल पहले उससे बलात्कार करने का आरोप लगाया था।

लड़की ने कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ लगभग नौ महीने तक मामला दर्ज करने की कोशिश की थी। उसके पिता को विधायक के समर्थकों ने इतना पीटा कि उसकी मौत ही हो गई।  

इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया लेकिन पुलिस ने भाजपा विधायक कुलदीप के खिलाफ केवल मुकदमा दर्ज किया था कोई कार्रवाई नहीं की थी।  मामले की सीबीआई जांच अभी भी चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें