फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों को खाकी का डर, न ही खादी का: अखिलेश

Wed, 03 Feb 2021 09:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश के अपराधी भी अब समझ गए हैं कि मुख्यमंत्री जो कहते हैं उस पर अमल करने वाले नहीं है। प्रदेश से बाहर गए अपराधी वापस आ गए हैं। वे बेधड़क आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे है। उन्हें न खाकी का डर रह गया है और न ही खादी का। यूपी को भाजपा राज में अपराधी प्रदेश बनने की बदनामी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


अखिलेश ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि बदायूं में छेड़छाड़ का विरोध करने पर कादर चौक इलाके में एक महिला को तेजाब पिलाया और चाकू से पेट फाड़ दिया गया। बांदा में दस्यु प्रभावित फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर गांव में सर्राफ  को बदमाशों ने लूट लिया। पुलिस सूचना के 2 घंटे बाद तक नहीं पहुंची। सर्राफ  को गोली मारने के बाद बदमाश जेवर भी लूट ले गए। हरदोई में मामूली विवाद में किसान के घर पर हमला कर परिजनों को पीटकर घायल कर दिया गया।

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में पंचकोशी पैगंबरपुर में एक बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस बच्चों के अपहरण के मामले में निष्क्रिय साबित हुई। बिलखते परिवारों के प्रति खाकी में संवेदना शून्यता दिखाई दे रही है, यह निंदनीय है। लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में जिला बदर बदमाश घर में आराम करता मिला।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के संरक्षण में ही अपराधी पनप रहे हैं। खनन, अवैध शराब और दूसरी अवांछनीय गतिविधियों में खुद भाजपा नेताओं के नाम सामने आए हैं। वैसे भी यह सरकार जाति-धर्म को निगाह में रखकर निर्णय लेती है। वह राजनीतिक द्वेष और बदले की भावना से काम करती है। जनता इस सबसे बुरी तरह आक्रोशित है। वह हालात में बदलाव के लिए 2022 का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें