फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने किशोर की खुरपी से गोदकर ले ली जान!

Fri, 27 Jun 2014 10:48 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज के खुजौली गांव में बृहस्पतिवार दोपहर गांव के बच्चों से हुए मामूली झगड़े के बाद रामदुलारी उर्फ अल्लो हैवान बन गई। गांव के ही शेरू से खजूर तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन


शेरू के बड़े भाई पंकज (16) ने शिकायत की बात कही तो बौखलाई अल्लो ने उसे दबोच लिया। डंडे से पीटा और खुरपी से ताबड़तोड़ वार करने लगी। उसका रूप देखकर शेरू व उसका दूसरा भाई रवि घबराकर भाग गए।

उधर पिटाई से लहूलुहान पंकज बेसुध होकर गिर गया। बावजूद इसके अल्लो का गुस्सा शांत नहीं हुआ और पंकज की टांगें पकड़कर काफी दूर तक घसीटते हुए ले जाकर सूनसान स्थान पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


इसी बीच बच्चे गांव के लोगों को लेकर लौटे तब तक पंकज दम तोड़ चुका था।
Trending Videos

शिकायत करने की बात पर बौखलाई महिला

आक्रोशित ग्रामीणों ने मोहनलालगंज-गोसाईंगंज मुख्य मार्ग पर शव रखकर हंगामा और प्रदर्शन किया। झगड़ा दोपहर करीब 12 बजे हुआ था।

स्व. तेज बहादुर यादव का दस वर्षीय बेटा शेरू भैंस चराने गांव के बाहर गया था। बताते हैं कि वह पास ही लगे पेड़ से खजूर तोड़कर खाने लगा।

इसी बीच रामदुलारी उर्फ अल्लो (35) पहुंच गई और पेड़ को अपना बताते हुए खजूर तोड़ने का विरोध किया। शेरू के न मानने पर डंडे से पीटकर भगा दिया। शेरू रोते हुए गया और अपने भाई रवि और पंकज को बुला लाया।

बताते हैं कि पंकज ने अल्लो के घर जाकर शिकायत करने की बात कही जिससे बौखलाई अल्लो ने पंकज पर डंडे से हमला कर दिया। सहमा पंकज बचने के लिए भागा लेकिन अल्लो ने दौड़ाकर दबोच लिया।

फोर्स के साथ पीएसी भी बुलाई गई

अल्लो जमीन पर गिरे पंकज पर चढ़ बैठी और खुरपी से उसके शरीर पर ताबड़तोड़ वार करने लगी। खून से लथपथ पंकज के बेसुध होने के बाद भी वार करती रही। यह देख खौफजदा शेरू और रवि गांव की तरफ भाग गए।

जबकि पंकज की टांगें पकड़कर खींचते हुए अल्लो उसे कुछ दूर झाड़ियों के पास डालकर भाग गई। दोनों बच्चों ने गांव पहुंचकर लोगों को पूरी घटना बताई तो माहौल गरमा गया।

शोर मचाते हुए ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक पंकज दम तोड़ चुका था। उसकी पीठ की खाल उधड़ी हुई थी। सनसनीखेज हत्या की जानकारी पाकर सीओ मोहनलालगंज और इंस्पेक्टर फोर्स सहित मौके पर पहुंचे।

बवाल बढ़ता देख कई थानों की फोर्स के साथ ही पीएसी भी बुला ली गई। घर में छिपी अल्लो को पकड़ा गया। उधर, आक्रोशित ग्रामीण खुजौली पुलिस चौकी के सामने पहुंच गए और शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

गांव वालों ने की मुआवजे की मांग

पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने अल्लो को मौके पर ही लाकर सजा देने और पंकज के परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग रख दी।

एसडीएम एसएन यादव ने सीएम के राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब चार घंटे तक यातायात व्यवस्था ठप रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें