फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वारदात, तीनों में दोस्तों को बुलाकर गैंगरेप

Fri, 27 Jun 2014 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जिले में महिलाओं पर आफत आ पड़ी है। पहले अस्मत लूटने और फिर दोस्तों को बुलाकर शामिल करने की तीन वारदातों से हर कोई हैरान है। यह महज इतेफाक है या कुछ और। तीनों ही वारदातों को दूसरे समुदाय के युवकों ने अंजाम दिया है। यही वजह रही कि जिले को बवाल से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा।
विज्ञापन

 
पहला मामला शाहपुर थाने के बसी गांव का है। बागपत की एक विधवा अपने मायके लौट रही थी। रास्ते में अंधेरा हो गया, तो दो लोगों ने उसे बसी गांव के कब्रिस्तान में खींच लिया। दोनों युवकों ने मुंह काला करने के साथ अपने दोस्तों को फोन कर बुलाया। एक-एक कर 11 लोगों ने महिला की अस्मत रौंदी। मामला खुला तो बवाल हो गया। गांव पहुंचे डीएम और एसएसपी से नोकझोंक और हाथापाई तक हुई।

मामला दूसरे संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। आरोपियों के जेल जाने के बाद जैसे-तैसे मामला शांत हुआ, तो एक रिशेप्सनिस्ट के साथ गैंगरेप और क्लिपिंग बनाने की घटना सामने आ गई।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: दूसरी वारदात

रिशेप्सनिस्ट के साथ हुई घटना दस माह पुरानी थी। हालांकि संभावित बवाल से बचने के लिए पुलिस ने रातोंरात आरोपियों को उठवा लिया। युवती अपने दोस्त के साथ मंसूरपुर जा रही थी। रास्ते में बसधाड़ा के सुनसान जंगल में तीन युवकों ने उसे खेतों में खींच लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

हैवानियत की इंतहा देखिए, आरोपियों ने अपने चार और साथियों को खेत में बुला लिया और फिर युवती की अस्मत रौंदी गई। इतना ही नहीं युवती का मुंह बंद करने के लिए उसकी मोबाइल से वीडियो क्लिपिंग भी बना ली गई।

इंटरनेट पर डाले जाने की धमकी के डर से युवती खामोश रही। वह अपना गांव और शहर छोड़कर गुड़गांव में जाकर नौकरी करने लगी। अचानक वीडियो सार्वजनिक हो गया और युवती ने थाने आकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: तीसरी वारदात

तीसरी घटना जानसठ में हुई। दो दिन पहले यहां की एक युवती को कुछ युवक पहले बहला-फुसलाकर हापुड़ ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद कुछ और युवकों को बुलाकर उसकी अस्मत लूटी गई।

घटना की रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस ने पहले आनाकानी की, लेकिन जैसे-जैसे विरोध के स्वर उठे, पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा। ये कैसा इतेफाक है कि तनाव से गुजर रहे जिले में तीन वारदातें दूसरे समुदाय के युवकों ने लगभग एक ही तरीके से अंजाम दी।

डीएम कौशलराज शर्मा का कहना है कि एक ही इलाके में दो वारदातें हुई हैं, यह गंभीर मामला है। फिजा बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें