फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी सीरियल देखने के बाद महिला ने लगा ली फांसी

Sun, 09 Aug 2015 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के कानपुर शहर चकेरी के कृष्णा नगर में शनिवार सुबह एक महिला ने टीवी सीरियल देखने के बाद फांसी लगा ली। ससुर और पति ने बताया कि उसने शुक्रवार रात में एक सीरियल ‘स्वरागिनी’ देखा था।
विज्ञापन


सीरियल में किरदार निभा रही महिला कहानी के अनुसार फांसी लगाती है लेकिन उसे बचा लिया जाता है। महिला के पिता ने पति,ससुर और सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रुचि सिंह (22) की शादी कृष्णा नगर निवासी ऋषिराज सिंह से दो साल पहले हुई थी। दोनों के नौ माह की बेटी प्रियंका है। एचएएल से रिटायर ससुर भवराज सिंह,सास श्यामा भी साथ में रहते हैं। बीटेक करने के बाद भी ऋषिराज बेरोजगार है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पति की बेरोजगारी की वजह से डिप्रेशन में थी

घर का खर्च ससुर की पेंशन से चलता है। श्यामा ने बताया कि शनिवार सुबह रुचि बिना नाश्ता किए अपने कमरे में चली गई।

करीब आधा घंटा बाद वह बुलाने पहुंचीं तो कमरा अंदर से बंद था। उनकी सूचना पर परिवार के लोग और पड़ोसी भी पहुंच गए। खिड़की का शीशा तोड़कर देखा गया तो रुचि फांसी पर लटक रही थी।

हरदोई के हरपालपुर में रहने वाले मायके पक्ष को सूचना दी गई। वहां से कहा गया कि जब तक वे लोग न आ जाएं, दरवाजा न तोड़ा जाए। इसके चलते पुलिस ने न तो दरवाजा खोलने दिया और न ही शव उतारा।

पति ने बताया कि उसकी बेरोजगारी के चलते पत्नी डिप्रेशन में थी। इलाज भी चल रहा था। इधर,देर रात शहर पहुंचे रुचि के पिता जयवीर सिंह ने आरोप लगाया है कि कार और दस लाख रुपये की मांग को लेकर रुचि का उत्पीड़न किया जाता था।

करीब एक साल पहले रुचि को ससुराल वाले मायके में गांव के बाहर छोड़कर चले गए थे। यह भी आरोप लगाया कि कमरे का मुख्य दरवाजा तो अंदर से बंद था,लेकिन एक दरवाजा और है जो दूसरे कमरे में खुलता है।

वह बाहर से बंद था। बेटी के शरीर पर एक भी जेवर नहीं थे। इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि दहेज हत्या में पति,ससुर और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें