फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर मिस्ट्री: हत्या की ये वजह सुन चौंक गई पुलिस भी!

Sat, 12 Sep 2015 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में बीते दिनों हुई एक हत्या के मामले में पुलिस ने दो युवकों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इस मामले में हत्यारों ने जो वजह बताई वो बेहद चौंकाने वाली है।
विज्ञापन


इंदिरानगर के नंदिनी तिवारी हत्याकांड के खुलासे का दावा करते हुए पुलिस ने शुक्रवार देर रात गोमतीनगर के दो युवकों को पकड़ लिया। दोनों को कमांड हाउस में एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के सामने पेश किया गया जहां उन्होंने अजीबोगरीब कारण बताया।

उन्होंने कहा कि नंदिनी ने शराब का लती बना दिया था इसलिए उसकी हत्या कर दी। एएसपी ट्रांस गोमती मनीराम यादव का कहना है कि युवक पकड़े गए हैं और उन्होंने हत्या की बात कुबूल भी कर ली है। युवकों की निशानदेही पर देर रात तक पुलिस टीमें हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद करने में जुटी थीं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि नंदिनी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर सीतापुर और बहराइच से दो लोगों को पकड़ा गया था। कॉल डिटेल में ही दो नंबर और मिले जो स्विच ऑफ जा रहे थे। छानबीन में पता चला कि दोनों नंबर गोमतीनगर के युवकों के हैं।

सूत्रों के मुताबिक एक युवक गोमतीनगर में कॉस्मेटिक की दुकान करता है जबकि दूसरा पत्रकारपुरम का रहने वाला है। पुलिस दोनों के घर पहुंची तो वह गायब मिले। शुक्रवार रात पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन

घर पर होता था लड़कियों का नाच-गाना

पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि नंदिनी के संपर्क में कई साल से थे। वह उन्हें अमीर समझती थी और अक्सर घर बुलाकर शराब पिलाती थी। इस दौरान उसके घर पर ही महफिल सजती थी जहां लड़कियों का नाच-गाना होता था। महफिल में कई लोग आते थे और लड़कियों पर रुपये लुटाते थे।

धीरे-धीरे दोनों युवकों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। उन्होंने रुपये लुटाने बंद कर दिए। हालांकि, इस दौरान दोनों बुरी तरह से शराब के लती हो गए। कुछ महीनों से शराब के लिए नंदिनी के घर जाते तो वह पीछा छुड़ाने की कोशिश करती। पूछने पर लताड़ देती।

युवकों ने अपमानित महसूस कर नंदिनी की हत्या की साजिश रची। वह पूरी तैयारी से नंदिनी के घर पहुंचे और उसे गोली मार दी। हालांकि, युवकों का यह कबूलनामा अफसरों के गले से नहीं उतर रहा है।

एएसपी ट्रांस गोमती ने कहा कि युवकों से पूछताछ के अलावा सर्विलांस से उनकी लोकेशन व अन्य तथ्यों की छानबीन की जा रही है। युवकों ने जिस पिस्टल से नंदिनी को गोली मारने की बात कही है, उसकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें