फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की गला रेतकर हत्या, नहर के पास मिली बॉडी

Wed, 23 Jul 2014 08:58 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध में कोई कमी नहीं आ रही है। मोहनलालगंज के बाद अब नगराम इलाके में महिला की लाश मिलने की खबर ने सनसनी फैला दी है।
विज्ञापन


पुलिस को नगराम के चंदीदीनपुरवा गांव स्थित नहर के पास एक महिला (35) का शव मिला है। पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या गला रेतकर की गई है।

उसके कपड़े अस्त-व्यस्त मिले हैं। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस दुष्कर्म की आशंका से इन्कार नहीं कर रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।

नगराम के प्रभारी निरीक्षक गुलाब शंकर पांडेय के मुताबिक मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे घुड़सारा गांव के शत्रोघन लाल वर्मा ने सूचना दी कि नंदीदीनपुरवा गांव स्थित नहर के पास ढाल पर एक महिला का शव पड़ा है।

सूचना पर एएसपी देहात सौमित्र यादव, सीओ मोहनलालगंज राजेश यादव व प्रभारी निरीक्षक नगराम समेत तमाम पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या गला रेत कर की गई है। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त पाए गए हैं। ग्रामीण दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस का कहना पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ होगी। महिला बिछिया, चूड़ियां, गले में काला धागा समेत पिंक छापदार साड़ी व आसमानी ब्लाउज पहने है।
विज्ञापन


महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास इलाके में पूछताछ की। मगर उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि शव बाहर से लाकर फेंका गया है।

नहर से जुड़ा मार्ग चिनहट के इंदिरा नहर से रायबरेली तक जाता है। आसपास पूछताछ कर जानकारी की जा रही है कि किसी व्यक्ति ने शव को ठिकाने लगाते हुए तो नहीं देखा है।

पुलिस को कुछ लोगों से पता चला है कि कोई चार पहिया वाहन से शव फेंक गया है। पुलिस ने महिला का पता लगाने के लिए आसपास के जिलों को भी सूचना भेजी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें