फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियो जॉकी ने फोन से परेशान होकर कर ली खुदकुशी

Wed, 22 Oct 2014 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरानगर के डी ब्लॉक में मंगलवार को रेडियो जॉकी रह चुकी मेडिकल स्टोर संचालिका ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


उसका शव कमरे के पंखे में दुपट्टे के सहारे के सहारे लटका पाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है।

इंस्पेक्टर गाजीपुर के मुताबिक, डी ब्लॉक निवासी खुर्शीद अब्बास (37) रेडिया जॉकी थी।

ऑल इंडिया रेडियो में भी काम कर चुकी खुर्शीद के पति आविद अब्बास की दो साल पहले हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी।

पति मौत के बाद खुर्शीद ने रिंग रोड पर जगरानी अस्पताल के निकट स्थित उनके गोमती मेडिकल स्टोर की जिम्मेदारी खुद संभाल ली थी। हालांकि वह काफी दुखी रहती थी।

मंगलवार सुबह बेटी लायबा और बुटुन को स्कूल भेजने के बाद खुर्शीद अपने कमरे में चली गई। मेडिकल स्टोर जाने का समय होने के बावजूद कमरे का दरवाजा बंद देख जेठ अब्बास ने आवाज दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बेटी ने खोला राज

जवाब न मिलने पर परिवारवालों ने खिड़की से झांका। अंदर खुर्शीद का शव पंखे से लटकता देख पुलिस को सूचना दी गई। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

परिवार ने डिप्रेशन की वजह से खुदकुशी की बात कही है। वहीं, बेटी लायबा ने बताया कि खुर्शीद को एक व्यक्ति फोन करके तंग करता था।

अक्सर मां का फोन पर उससे झगड़ा भी होता था। कल रात भी उसका फोन आने के बाद किसी बात को लेकर झगड़ा कर रही थीं।

वहीं, खुर्शीद के भाई अहमद हुसैन ने ससुराल वालों पर हत्या का शक जाहिर किया है। आरोप है कि ससुराल वालों से खुर्शीद का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।

इसी वजह से उसे मार दिया गया। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। खुर्शीद के दोनों बच्चे अपनी मां को फंदे पर लटका देखकर हैरान रह गए।

कमरे में सुसाइड नोट ना होने की वजह से अभी कोई भी आत्महत्या की पुष्टि नहीं कर रहा है। अभी इस केस को दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें