फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में छलांग लगाकर बुजुर्ग ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मंडी में विक्टोरिया पुल से एक बुजुर्ग ब्यास नदी में कूद गया। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई। लोगों ने बुजुर्ग को ब्यास नदी से बाहर निकाला और तत्काल जोनल अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है। करीब दो माह के भीतर मंडी शहर में पुल से छलांग लगा कर खुदकशी करने का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन


पुलिस जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को करीब तीन बजे शहर के ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल से बुजुर्ग ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने सिटी पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों के मदद से इसे ब्यास नदी से बाहर निकाला और उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी ले गए। जहां व्यक्ति की मौत हो गई।

मृत की पहचान शरण दास (64) पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है। चिकित्सकों के मुताबिक पानी में दम घुटने से व्यक्ति की मौत हुई है। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दे दी है। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विक्टोरिया पुल से छलांग लगा शरण दास की मौत हुई है। पुलिस छलांग लगाने के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें