फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को घिरा देख चोरों ने पुलिस पर ही तान दी पिस्टल

Fri, 27 Sep 2013 08:13 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर चेकिंग के दौरान एक बाइक चोर को धर दबोचा।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम उसके साथी को पकड़ने पहुंची। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

इसके बाद घेराबंदी कर हमलावर को दबोच लिया गया। आरोपी के पास से लाइसेंसी पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक, उप निरीक्षक सूर्य प्रकाश शुक्ला हेड कांस्टेबल राम प्रकाश व क्राइम डिटेक्शन टीम दोपहर 12:30 बजे फैजाबाद रोड स्थित लक्ष्मनपुरी के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच पॉलीटेक्निक की ओर से आ रहा एक युवक पुलिस को देखते ही बाइक मोड़कर भागने लगा।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने पीछा कर उसे धर दबोचा। हत्थे चढ़े गाजीपुर के सुरेंद्रनगर निवासी सत्यम ने बताया कि वह अपने साथी व गोमतीनगर विस्तार गंगा अपार्टमेंट के एफ ब्लाक में फ्लैट संख्या 901 निवासी चेतन के साथ मिलकर बाइक चोरी करता है।

उसके पास से बरामद बाइक भी गुडंबा क्षेत्र से चुराने की बात कुबूली। आरोपी ने बताया कि वह बाइक का सौदा करने के लिए कल्याण अपार्टमेंट के पास जा रहा था। वहां, चेतन उसका इंतजार कर रहा है।

सत्यम को लेकर पुलिस चेतन को पकड़ने पहुंची। बताते हैं पुलिस की घेराबंदी देखकर चेतन ने पिस्टल से फायर झोंक दिया। हमले में पुलिस टीम बाल-बाल बची। इसके बाद घेराबंदी कर भागने की कोशिश कर रहे चेतन को दबोच लिया गया।

चेतन ने बताया कि पिस्टल सुल्तानपुर के सवींद्र प्रताप सिंह की है। इसका लाइसेंस भी है। सवींद्र ने लूटपाट के लिए चेतन को पिस्टल दी थी। एसओ ने बताया कि पिस्टल चोरी की भी हो सकती है।
विज्ञापन


छानबीन की जा रही है। बदमाशों की निशानदेही पर पांच चोरी की बाइक बरामद की गई हैं। लाइसेंसी पिस्टल के मामले में सवींद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें