निगोहां में एक महिला ने शादी के नौ साल बाद अपने पुराने प्रेमी से कोर्ट मैरिज की।
थाने में कई घंटे पंचायत के बाद फिर पति के पास लौट आई। निगोहां के एक गांव में रहने वाली युवती की शादी नौ वर्ष पहले उन्नाव के एक गांव में हुई थी।
पति के काफी दूर नौकरी करने के चलते युवती अधिकतर मायके में रहती थी। इस दौरान एक युवक से प्रेम हो गया। दो बच्चों की मां बनने के बाद भी प्रेमी को भूल नहीं सकी और पति से नाता तोड़ने का फैसला ले लिया।
7 अक्तूबर 13 को प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज की और ससुराल जाने की बात कहकर मायका छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी। कुछ दिनों पहले लौटा पति पूरा मामला जानकर पत्नी के मायके पहुंचा।
बुजुर्गों व रिश्तेदारों ने मामला सुलझाने के लिए पंचायत भी की। बावजूद इसके नतीजा न निकलने पर मामला थाने जा पहुंचा।
घंटे पंचायत के बाद महिला पति के साथ आए अपने दोनों बच्चों को देख पसीज गई और प्रेमी को छोड़ ससुराल चल दी।