युवती ने केस वापस नहीं लिया तो आरोपियों ने उसकी छोटी बहन की फेक आईडी बनाकर अश्लील और अभद्र पोस्ट डाल दी। इससे तंग आकर दोनों बहनों ने स्कूल जाना छोड़ दिया। परिवारीजनों ने बताया कि मामले की एफआईआर रायबरेली में 10 नवंबर 2017 को दर्ज करवाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
रायबरेली एएसपी बोले- फेसबुक से मांगी है मदद
रायबरेली के अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने कहा कि मुख्य रूप से यह मामला बाराबंकी जिले से जुड़ा है, जहां पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहां की पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपियों ने इस मामले में स्टे ले लिया गया है।
बाद में, दूसरी एफअआईआर रायबरेली में लिखाई गई थी, जिसमें फेक आईडी बनाकर छोटी बहन को अश्लील मैसेज भेजने की बात कही गई थी। इस मामले में आईपी पता जानने के लिए फेसबुक को पत्र लिखा गया है। जल्द ही कार्रवाई होगी।