फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर रेप से दहला यूपी, गैंगरेप के बाद नहर में फेंका

Fri, 24 Jul 2015 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सीतापुर,बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव थाना क्षेत्र में बुधवार रात दो युवकों ने एक महिला से गैंगरेप करने के बाद उसे नहर में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने गैंगरेप व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। थाना क्षेत्र की एक महिला (25) बुधवार को नित्यक्रिया के लिए खेत गई थी। उसी दौरान गांव के रामू व छोटू पीछा करते हुए पहुंच गए।
 
वहां पर दोनों युवकों ने उसे दबोच लिया और गैंगरेप किया। इसके बाद उसे महादेव अटरा के निकट ले गए। यहां पर जान से मारने की नीयत से उसे नहर में फेंक दिया।
 
हालांकि महिला किसी तरह से नहर से बाहर निकलने में सफल हो गई। जिसके बाद किसी तरह थाने पहुंची और आपबीती बताई। महिला का कहना है कि उसे निकट गांव जुलाहन पुरवा के लोगों ने नहर से बाहर निकाला।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने इस संबंध में गांव के ही रामू व छोटू के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने बताया कि महिला के बयान के मुताबिक साक्ष्य नहीं मिल रहे हैं, लेकिन उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

बलरामपुर में अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म

वहीं बलरामपुर के महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में नित्यक्रिया के लिए गांव से बाहर गई किशोरी को गांव का ही एक युवक उठा ले गया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि युवक उसकी बेटी को रिश्तेदारी में ले गया और उससे दुराचार किया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 16 जुलाई की शाम उसकी 13 साल की बेटी नित्यकर्म के लिए गांव के बाहर गई थी। बेटी के साथ उसकी मां भी थी।

इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसकी पुत्री को उठा ले गया। आरोपी उसे अपनी रिश्तेदारी में ले गया और वहां उससे दुराचार किया। दूसरे दिन शाम को पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। पीड़ित का कहना है कि उसने थाने पर मामले की शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी रामअचल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें