फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5वीं की छात्रा को टीचर ने दी ऐसी सजा, हुई मौत

Fri, 24 Jul 2015 12:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
होमर्वक नहीं करने पर अध्यापक ने पांचवीं छात्रा को ऐसी सजा दी की उसकी मौत हो गई। वारदात तेलंगाना के करीमनगर के एक स्कूल में हुई।
विज्ञापन


डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि हजूराबाद के निजी स्कूल में 5वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने 16 जुलाई को होमवर्क पूरा नहीं किया था। इस पर मैथ की टीचर ने उसे 20 मिनट तक घुटने टेकने की सजा दी। इसके बाद बच्ची ने अपने घरवालों से घटना की जानकारी देते हुए घुटने में दर्द की शिकायत की।

बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि घुटने टेकने की वजह से घुटनों के पास खून का थक्का जम गया और इससे उसका नर्वस सिस्टम फेल हो गया। डीएसपी ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत पर टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। टीचर को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैथ की टीचर ने बनाया था बच्ची को मुर्गा

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली 10 साल की बच्ची करीमनगर के प्राइवेट स्कूल विवेक वर्धिनी मॉडल स्कूल में पढ़ती थी। 16 जुलाई को मैथ की टीचर ने बच्‍ची को होम वर्क न करके आने के लिए उसे मुर्गा बना दिया। बताते हैं कि टीचर ने बच्ची को दो घंटे से ज्यादा तक के लिए मुर्गा बनाए रखा ‌था।

लेकिन काफी देर तक मुर्गा बने रहने के कारण बच्ची क्लास में ही गिर पड़ी और बेहोस हो गई। इसके बाद बच्ची के घर वालों को बुलाकर उसे घर भेज दिया गया। बच्‍ची ने अपने घर वालों से जब घुटनों में दर्द होने की शिकायत की तो वे उसे अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल में उसके इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्‍था न होने डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया।

दूसरे अस्पताल में इलाज के दौरान ही बच्ची आश्रिता की मौत हो गई। मामले पर बच्चों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यर्ताओं का संघ बलाला हक्कुला संघम ने मामले पर जिलाधिकारी को नोटिश भेजकर बच्ची के स्कूल की ओर उसके परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें