फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जीजाओं ने मिलकर साली को इसलिए मार डाला?

Tue, 09 Jun 2015 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र में एक किशोरी की हत्या करके शव तालाब के पास फेंक दिया गया। घटना को मृतका के दो जीजा ने ही अंजाम दिया। दोनों ने मर्डर इसलिए किया कि सास उनके नाम मकान नहीं लिखवा रही थी।
विज्ञापन


घटना को छुपाने के लिए शव के ऊपर खर पतवार तक रख दिया था। दुर्गंध आने से घटना का राज खुला। मृतका के शरीर पर चोट के कई निशान होने के साथ ही उसके कपडे़ फटे हुए थे।

एसपी-एएसपी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मां ने दोनों दामादों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

लखनऊ जिले के निगोहां थाना क्षेत्र के मीरक नगर की रहने वाली सलोचना (13) मौजूदा समय में बाराबंकी जिले के चौरास गांव में ननिहाल में रहती थी।

बीती दो जून को मां कृष्णावती के साथ मौसा रमेश कुमार के घर सेंहगो पूरब आई थी। मौसा की बेटी की शादी थी। मौसा के मुताबिक,4 जून को संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 9:30 बजे अचानक सलोचना लापता हो गयी। घर वाले उसे रातभर खोजते रहे,लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सास का मकान हड़पना चाहते थे जीजा

सोमवार की सुबह नित्यक्रिया के लिए तालाब के किनारे गए तो दुर्गंध आ रही थी। खोजबीन के दौरान खर पतवार के नीचे ढका बालिका का शव देख दंग रह गए।

सूचना पर परिवारीजन और थानेदार आरपी रावत मौके पर पहुंचे। किशोरी की बेरहमी से हत्या की गई थी। सिर,पेट समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान थे। यही नहीं उसके कपड़े तक फटे हुए थे।

वारदात की सूचना पर एसपी मोहित गुप्ता,एएसपी राममूरत यादव ने घटनास्थल पहुंचकर परिवारीजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके जीजा संदीप कुमार निवासी जमुरिहा निगोहा और सरोज निवासी गोसाईगंज जिला लखनऊ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

एसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि किशोरी की मां के नाम लखनऊ में मकान है। उसके दोनों जीजा सास पर मकान लिखाने का दबाव बना रहे थे। इस पर वह राजी नहीं हो रही थी। इसी वजह से दोनों संदीप और सरोज ने मिलकर साली की हत्या कर दी। मृतका की मां ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लखनऊ भेजी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें