अंबेडकरनगर के एक गांव में एक युवक ने चाकू से गोदकर दो बच्चों की हत्या कर दी और भाग निकला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
घटना शाम चार बजे की है जिले के पिपरी मोहम्मदी गांव के एक घर में दो बच्चों के शव मिले तो वारदात का खुलासा हुआ। गांव निवासी रामअधार के 19 वर्षीय पुत्र प्रिंस ने अपने घर के बाहर खेल रहे अनुराग (7) पुत्र गुनीराम को बहाने से बुलाया और अपने एक खाली पड़े घर में लेकर चला गया। वहां उसने चाकू से गोदकर अनुराग की हत्या कर दी।
इसके कुछ देर बाद उसने उसे साहिल (6) पुत्र अजय कुमार को वहां ले गया और उसकी भी बेरहमी से हत्या कर दी और वहां से भाग निकला।
कुद देर बाद वहां से निकले ग्रामीणों की नजर दरवाजे के पास पड़े खून पर पड़ी, वारदात की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए।