फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन टीचर करता था अश्लील बातें फिर रेप की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्यारह साल की बच्ची के संग ट्यूशन टीचर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। कई दिनों तक बच्ची व उसकी मां लोक-लाज के डर से इस बात को छुपाए रही। इसके बाद भी जब बच्ची डर और दहशत से उबर नहीं सकी तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। गुडंबा थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गुडंबा ऋषिकेश यादव ने बताया कि गुडंबा निवासी एक ट्यूशन टीचर के घर पर 11 वर्षीय एक नाबालिग छात्रा पढ़ने के लिए आती थी। 27 नवंबर की शाम को शिक्षक ने छात्रा संग छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसे कमरे में बंद कर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।

हालांकि छात्रा ने शोर मचाया और वहां से किसी तरह भागने में सफल हो गई। यह बात उसने घर पहुंचकर अपनी मां को बताई। उसकी मां कई दिनों तक यह बात छुपाये रही।
Trending Videos
विज्ञापन

ट्यूशन के समय करता था अश्लील बातें

इसके बाद छात्रा काफी दहशत में आ गई और घर से बाहर निकलने में भी डरने लगी। जिसके बाद परिवार वालों ने नौ दिसंबर को गुडंबा थाने पहुंचकर टीचर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

छात्रा के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि शिक्षक पढ़ाई के समय भी अक्सर अश्लील बातें करता था। कई बार तो उसने अश्लील चुटकुले भी सुनाए। बच्चे उसकी बुरी नीयत को भांप नहीं सके। समय रहते उन लोगों को भी यह जानकारी नहीं हुई।

परिवार वालों ने जमकर की धुनाई

शिक्षक को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दी तो बच्चों के परिवार वाले भी वहां पहुंच गये। पुलिस ने जैसे ही उसे पकड़ा आक्रोशित परिवार वालों ने उसकी धुनाई शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों ने उसे बचाया और गिरफ्तार कर थाने ले आए। घटना को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें