फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पुलिसवाले’ ठगों से आप भी रहें बचके!

Fri, 05 Dec 2014 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधी आजकल इतने शातिर हो गए हैं कि लोगों की आंखों से काजल चुराने जैसे कारनामे रहे हैं। लखनऊ में हुई ये घटना आपको सोचने पर मजबूर कर देगी।
विज्ञापन


टप्पेबाज बुधवार को नाका और गाजीपुर के साथ ही गोमतीनगर से भी एक महिला के जेवर ले उड़े। तीनों ही वारदात में युवकों ने करीब एक ही अंदाज में अंजाम दी।

इसके चलते एक ही गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। गोमतीनगर के विवेकखंड निवासी जयस्वरी देवी रात के समय डॉक्टर को दिखाकर लौट रही थीं।

मनोज पांडे चौराहे के पास एक युवक को दो लोग फटकार रहे थे। खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले दोनों युवक रात के समय गले में मोटी चेन पहने देख नाराज थे।
विज्ञापन

वर्दी में न होने के बावजूद खा गए धोखा

सुरक्षा का हवाला देते हुए तीसरे युवक से चेन उतारकर जेब में रखने को कहा। इसी बीच जयस्वरी को भी नसीहत देना शुरू कर दिया।

पास ही बवाल होने की बात कहने और बात करने के अंदाज से वह भी बातों में आ गईं और वर्दी में न होने के बावजूद उन्हें पुलिसकर्मी समझ लिया।

युवकों ने लूटे जाने का डर दिखाते हुए सोने के कंगन और चेन पर्स में रखने को कहा। बातों में आई जयस्वरी ने कहे अनुसार गहने पर्स में रख लिए।
 
इसके बाद दोनों युवकों ने चेक करने के बाद पर्स लौटाया और चलते बने। घर पहुंचकर जयस्वरी ने पर्स खोला, जेवर गायब देख ठगे जाने का पता चला। शिकायत पर गोमतीनगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर टप्पेबाजों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें