फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवर संग सेक्स करता है ये शख्स

Fri, 05 Dec 2014 02:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में नेपाल से लगे चंपावत जिले में एक बेहद शर्मनाक करने वाले मामला सामने आया है। हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक व्यक्ति ने गौवंश से दुष्कर्म कर इंसानियत और मानवता को शर्मसार कर दिया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लोहाघाट बंदीगृह भेज दिया गया है।

मेडिकल में आरोपी के शराब पीने के पुष्टि हुई है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने संबंधी धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


वहीं, गौवंश का चिकित्सकीय परीक्षण करने वाले डॉ. जेपी यादव ने बताया कि गाय से दुष्कर्म की पुष्टि फोरेंसिक जांच से ही हो सकती है।
विज्ञापन

गौशाला में निवस्त्र हालत में मिला आरोपी

बुधवार रात गौशाला से आवाज होने पर गोरलचौड़ निवासी सुरेंद्र नाथ ने गौशाले का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। बाद में पड़ोसियों को साथ लेकर गौशाला में जाने पर देखा तो वहां बालकृष्ण राणा उर्फ बाल किशन पुत्र सागर राणा निवासी गली संख्या तीन महेंद्रनगर नेपाल निवस्त्र हालत में मिला।

इसके बाद उन्होंने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी ने तीन दिन पहले भी गौशाला का ताला तोड़कर गौवंश से दुष्कर्म किया था। तब गाय का पैर बंधा मिला था। इसके बाद पशुपालक ने गौशाला में पहरा देना शुरू कर दिया और आरोपी पकड़ा गया।

हिंदूवादी संगठनों ने किया एसपी, एसडीएम का घेराव
गाय से दुष्कर्म किए जाने की जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली पहुंच कर आरोपी को उनके हवाले करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, एसडीएम सदर नरेश दुर्गापाल और कोतवाल आरएस टोलिया का घेराव किया। दुष्कर्म की इस घटना के आरोपी के मुंह पर कालिख पोत उसे बाजार में घुमाने की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा काटा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें