फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पीछे टाइम बम मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 08 Apr 2022 03:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पास टाइम बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। जानकारी पर पुलिस कर्मियों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर बरामद हुआ बम व मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के करीब दो सौ मीटर पीछे टाइमर बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस के आला अधिकारी व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। अफसरों ने हिम्मत जुटाई और पास जाकर देखा तो खुले पड़े कैरी बैग में करीब पांच बम व एक डिजिटल टाइमर दिखाई पड़ा।

विज्ञापन


जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देकर मौके पर बम डिस्पोजल दस्ता को बुलाया गया है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने रेलवे स्टेशन के पीछे एक कैरी बैग में टाइमर बम रखा देखा। इसकी सूचना से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसके बारे में डायल 112 को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया।

आनन-फानन सीओ सिटी आतिश कुमार सिंह, सीओ नवीन सिंह व सुमित त्रिपाठी के साथ मौके पर पहुंच गए। पहले से मौजूद शहर कोतवाल व सतरिख के प्रभारी निरीक्षक भले ही मौके पर जाने की हिम्मत ना जुटा रहे हो। मगर अधिकारियों ने कैरी बैग के समीप पहुंच कर देखा तो उसमें करीब 5 बम व एक डिजिटल टाइमर होने की बात सामने आई।
विज्ञापन


इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद बम डिस्पोजल दस्ता बुलाया गया है जिसकी जांच के बाद ही बम होने के मामले की पुष्टि हो सकेगी। सीओ सिटी आतिश कुमार सिंह ने बताया की बम डिस्पोजल दस्ते को बुलाया गया है। बम होने की पुष्टि के बाद मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें