फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: दरोगा ने युवक को न रुकने पर पीछा कर दबोचा, बुरी तरह पीटा, सीएम से शिकायत पर चौकी प्रभारी सहित तीन निलंबित

Tue, 22 Jun 2021 12:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

दरोगा ने युवक को रुकने का इशारा किया पर न रुकने पर उसे दौड़ाकर दबोच लिया और जमकर पिटाई। मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के खुर्दही बाजार इलाके में वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा ने एक युवक को गालियां दीं और पिटाई की जिसका वीडियो स्थानीय लोगों ने बना लिया। सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद डीसीपी दक्षिणी रवि कुमार ने दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ जांच भी शुरू करा दी है।

विज्ञापन


सुशांत गोल्फ सिटी के सेवई इलाके में तैनात दरोगा संजय शुक्ला अपने हमराही के साथ शनिवार शाम वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार युवक गुजरा। उसे रुकने का इशारा किया तो वह तेज रफ्तार कर भाग निकला। दरोगा ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर युवक को दबोच लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। उसे अपराधी की तरह जमीन पर बैठा दिया। यही नहीं, अपने दोनों पैरों के बीच उसे दबाए रहे।

इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने दरोगा की करतूत का वीडियो बना लिया जिसे सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी दक्षिणी रवि कुमार ने एडीसीपी दक्षिणी, एसीपी गोसाईंगंज और इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी से मांगी। पूरी जानकारी के बाद डीसीपी ने खुर्दही बाजार चौकी प्रभारी दरोगा संजय शुक्ला, सिपाही दिनेश और राजेश कुमार को निलंबित कर दिया। वहीं उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने एक दूसरे पर गाली देने का लगाया आरोप

दरोगा का आरोप है कि चेकिंग के दौरान रुकने को कहा तो युवक गालियां देकर भाग निकला। जबकि युवक का आरोप है कि दरोगा ने वाहन चेकिंग के लिए रोककर उसके साथ बदसुलूकी की। उसे गालियां दीं जिसके बाद वह वहां से निकल गया। दरोगा ने उसका पीछा किया और पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह के मुताबिक, जानकारी पर उन्होंने दरोगा को फटकार लगाई थी और चेतावनी दी थी कि चेकिंग के दौरान किसी भी व्यक्ति से दुर्व्यवहार न करें।

भाजपा सांसद ने की थी मुख्यमंत्री से शिकायत
सोमवार को इस मामले में सठवारा निवासी विजय पाल सिंह के बेटे अंश प्रताप के साथ पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी के मामले की जानकारी मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर को हुई तो उन्होंने तत्काल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत कर तत्काल कार्रवाई करने की गुजारिश की। जिस पर मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को कार्रवाई का निर्देश दिया। इसकेबाद पुलिस अधिकारी हरकत में आए और आरोपी दरोगा व सिपाहियों को निलंबित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें