पीड़िता के मुताबिक संतान न पैदा होने पर पति काफी नाराज था। वह अपने दो बड़े भाइयों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। वह विरोध करती तो कहासुनी करने लगता। इसी बीच एक दिन पति के दोनों बड़े भाई उसके कमरे में घुस आए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
इसका विरोध किया तो पति व जेठ ने मिलकर उसे पीटा। पीड़िता का आरोप है कि शनिवार को भी जेठों ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। इसका विरोध किया तो पति ने पिटाई की और तीन तलाक बोलकर घर से भगा दिया।
पीड़िता मुताबिक घर से निकाले जाने के बाद वह अपनी बहन के घर पहुंची। वहां से वीमेन पावर लाइन 1090 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करायी। पुलिस के मौके पर आने के बाद अपनी मां व बहनों के साथ मोहनलालगंज कोतवाली पहुंची और पूरे मामले की लिखित शिकायत की।
इस बीच रविवार सुबह सोशल मीडिया पर मामला वायरल हुआ तो पुलिस कमिश्नर डी के ठाकुर ने डीसीपी दक्षिणी रवि कुमार को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
डीसीपी दक्षिणी के निर्देश के बाद मोहनलालगंज पुलिस ने महिला के पति सहित दो जेठों के खिलाफ दुष्कर्म, उत्पीड़न, मारपीट व तीन तलाक सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों को गांव से गिरफ्तार कर लिया।