फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार में पार्टी करने गए दंपती में विवाद, अर्ध नग्न हालत में भागी पत्नी, अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मी ने दिए कपड़े

Mon, 01 Mar 2021 04:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वालो मामला सामने आया है। यहां विभूतिखंड थानाक्षेत्र के एक बार में पार्टी के दौरान दंपति के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी के कपड़े फट गए और यह घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। इस मामले से संबंधित वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के विभूतिखंड थानाक्षेत्र में स्थित म्यूनिख बार में रविवार देर रात को पार्टी करने पहुंचे दंपती में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई और खींच तान में पत्नी के कपड़े फट गये। वह अर्ध नग्न हालात में वहां से भागी और पास के अपार्टमेंट में गई। जहां सुरक्षाकर्मी ने तन ढकने के लिए तौलिया दिया। देर रात तक चले हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसके बाद दोनों घर गए।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक रात करीब 11.45 बजे सूचना मिली की एक महिला म्यूनिख बार से अर्ध नग्न हालात में भागी है। वह चीखती हुई पास के अपार्टमेंट में घुस गई। वहां के सुरक्षाकर्मियों ने उसे तन ढकने के लिए कपड़े दिये।

जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू किया। बार के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। जिसमें दिखा कि दोनों देर शाम साथ आये। एक साथ टेबल पर बैठक कर खाने पीने का दौर चला। इसके बाद अचानक रात को करीब 11 बजे दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने हाथापाई करनी शुरू कर दी। इसी दौरान हुए खींचतान में पत्नी के कपड़े फट गये जिसके बाद वह डरकर वहां से भाग गई। पास के अपार्टमेंट में वह जा घुसी गार्ड ने उसे तौलिया दिया। कुछ देर बाद उसके कपड़े गार्ड रूम में पहुंचाए गये।

विज्ञापन

पूछताछ में महिला के मानसिक रूप से बीमार होने की बात पता चली

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। अपार्टमेंट घुसने के दौरान गेट के बाहर पति उसे बुलाता रहा लेकिन वह चीखकर उसका विरोध कर रही।

सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए। एक में महिला अर्ध नग्न हालात में भागकर अपार्टमेंट घुसती दिख रही है। वहीं दूसरे में वह खुद को पागल न कहने की बात कह रही है। महिला चीखकर कहती रही है कि वह पागल नहीं है। अस्पताल नहीं जाएगी। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।

रात करीब डेढ़ बजे दंपती को घर भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक इस मामले में किसी भी तरह की तहरीर नहीं दी गई है। न ही कोई मुकदमा दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें